राम जानकी पथ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। शिवहर जिले से होकर गुजरने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को शिवहर जिले के चार मौजों में एक उच्चस्तरीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर भूमि का भौतिक सत्यापन किया। यह सत्यापन सड़क निर्माण के लिए अधिगृहीत की जाने वाली भूमि की वास्तविक स्थिति और उसकी किस्म (श्रेणी) निर्धारित करने के उद्देश्य से किया गया। पांच सदस्यीय समिति ने भटहाँ, श्यामपुर, भोढहाँ मोहनपुर और बीरा छपरा मौजा में पहुंचकर जमीन की स्थिति, उपयोग और अन्य आवश्यक बिंदुओं की गहन जांच की। राम जानकी पथ निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद जांच के दौरान अपर समाहर्त्ता, जिला भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला निबंधन पदाधिकारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, सरकारी अमीन, कानूनगो और अधियाची विभाग के कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन का मानना है कि भूमि की किस्म का पारदर्शी और सही निर्धारण होने से किसानों एवं जमीन मालिकों को नियमानुसार उचित मुआवजा मिल पाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राम जानकी पथ निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। राम जानकी पथ को जिले के लिए बेहतर आवागमन, विकास और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।
राम जानकी पथ निर्माण के प्रोजेक्ट में तेजी:शिवहर के चार मौजों में लैंड वेरिफिकेशन वर्क पूरा