Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में 28 जून को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा:23 केंद्रों पर 16,414 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर होगी पाबंदी


सिपाही भर्ती परीक्षा आने वाले 28 जून (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के सफल, पारदर्शी और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर नालंदा के प्रभारी उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) रंजन कुमार चौधरी ने सभी केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि हर हाल में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करें और चयन पर्षद की ओर से जारी गाइडलाइंस का अनुपालन किया जाए। 23 परीक्षा केंद्रों पर होगा एग्जाम बिहारशरीफ जिला मुख्यालय के अंतर्गत कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन एकल पाली में किया जा रहा है, जिसमें इस बार कुल 16,414 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया है। सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद सुबह 10:00 बजे से ही अभ्यर्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की यह प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे तक ही चलेगी। सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर जाने या परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों को 11 जोन में बांटा सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे परीक्षा केंद्रों को 11 जोन में बांटा गया है, जहां जोनल मजिस्ट्रेट सह गश्ती दल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। पूरी परीक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए जिले में 46 स्टैटिक दंडाधिकारी, 11 गश्ती दल दंडाधिकारी और 05 वरीय अधिकारियों को उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो लगातार विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऑब्जर्वर, दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी रहेगी। इन सभी तैनात अधिकारियों और पुलिस बल को सुबह 9:00 बजे तक हर हाल में अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और पूरी अवधि में सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी, ताकि अवांछित तत्वों की भीड़ जमा न हो सके। परीक्षा के सुगम संचालन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है, जिसका टोल-फ्री नंबर 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को इस नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी बनाया गया है और वहां सुरक्षित दंडाधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा, परीक्षा के दिन जिला मुख्यालय बिहार शरीफ की सड़कों पर जाम न लगे और यातायात सुचारू रहे, इसके लिए अलग से दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles