Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:मानसून 3 दिन बाद हो सकता एक्टिव, 24 घंटे में कैमूर-बक्सर सबसे गर्म


बिहार में मानसून के आगमन के बावजूद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों तक अधिकांश जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचाव करने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में भागलपुर और मुंगेर में बारिश हुई। जबकि कैमूर और बक्सर 41.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। 48 से 72 घंटे बाद मिल सकती है राहत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि 48 से 72 घंटे के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के प्रभाव में वृद्धि होने पर कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार में कब सक्रिय होगा मानसून मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ समय लग सकता है। फिलहाल मानसूनी परिस्थितियां अनुकूल नहीं बन पा रही हैं, जिसके कारण व्यापक बारिश का दौर शुरू नहीं हो सका है। यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले कुछ दिनों में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। आखिर क्यों नहीं हो रही बारिश पहला कारण-मानसूनी ट्रफ की कमजोर स्थिति मानसूनी ट्रफ फिलहाल बिहार के ऊपर मजबूत स्थिति में नहीं है। सामान्य तौर पर जब यह ट्रफ बिहार और आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरती है, तब व्यापक स्तर पर बारिश होती है। लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति कमजोर होने के कारण बादल तो बन रहे हैं, मगर पर्याप्त बारिश नहीं हो पा रही है। दूसरा कारण- बंगाल की खाड़ी से नमी की कमी बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मानसून की ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। फिलहाल नमी का प्रवाह अपेक्षाकृत कमजोर है, जिसके चलते बादलों का विकास सीमित हो रहा है। यही वजह है कि कई जिलों में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो रही और उमस के साथ गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles