खगड़िया में मंगलवार देर शाम एक मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोठिया मधुवा घाट की है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मछुआरों से मुफ्त में मछली मांगी थी, जिसका विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय कैलू सहनी के बेटे राम बालक साहनी (45) के रूप में हुई है। हमले में स्वर्गीय विशणी सहनी के बेटे दामोदर सहनी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुफ्त में मछली न देने को लेकर विवाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला मुफ्त में मछली न देने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद सहनी टोला और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फ्री में मछली नहीं देने पर मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या:खगड़िया के कोठिया मधुवा घाट पर हुई वारदात, दूसरा घायल