Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में लापता मजदूर की मिली लाश:घर से मजदूरी के लिए निकले थे, परिजन ने पीट-पीटकर हत्या की जताई आशंका


नालंदा में बुधवार की सुबह युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई है। मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के गोला पर निवासी सुधीर साव का बेटा राजन कुमार (32) है। मजदूरी का काम करता था। राजन मंगलवार को घर से ढलाई (मजदूरी) के काम के लिए निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। बुधवार की सुबह सोहडीह बधार (खंधा) में 17 नंबर पावर ग्रिड के उत्तर दिशा में स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा। स्थानीय वार्ड पार्षद विनोद रविदास ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सोहसराय थाना अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र का है। घटनास्थल पर मिले शराब के रैपर
घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर देसी शराब के खाली रैपर और पाउच बिखरे मिले हैं। मृतक के भाई साजन कुमार और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल के आस पास घनी आबादी होने के बावजूद वहां खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होती है और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि इस हत्याकांड के पीछे शराब माफिया या नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। हालांकि, परिजनों ने किसी भी व्यक्तिगत दुश्मनी या रंजिश से साफ इनकार किया है। FSL टीम को बुलाया गया घटना के संबंध में सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। मामला संदिग्ध है और शरीर पर चोट के निशान हैं। साक्ष्य संकलन और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles