14 साल बाद मां से मिला चाईबासा का लापता बेटा:गलती से ट्रेन से केरल के कुन्नूर पहुंच गया था, मिसिंग एंड फाउंड ग्रुप में आई थी तस्वीर

Date:


झारखंड के चाईबासा से 14 साल पहले लापता हुआ एक बच्चा अपने परिवार से मिल गया है। राजा उर्फ गोमा नाम अपनी मां मणि देवी से मिला। यह मिलन कोडरमा निवासी फरदीन खान के प्रयासों से संभव हो पाया है। बुधवार को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से राजा की मां मणि देवी से उसकी बात हुई। इस दौरान मां के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि, राजा के पिता इस खुशी के गवाह नहीं बन पाए, क्योंकि 4 वर्ष पूर्व ही उनका निधन हो चुका है। राजा फिलहाल कन्नूर (केरल) के चाइल्डलाइन में है। 6 वर्ष की उम्र में हुआ था लापता राजा के माता-पिता 14 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल में ईंट के भट्ठे पर काम करते थे। उस समय राजा की उम्र केवल 6 वर्ष थी। काम के दौरान वह अचानक अपने माता-पिता से बिछड़ गया। गलती से वह एक ट्रेन में बैठकर केरल के कुन्नूर जिले पहुंच गया था। हाल ही में, बच्चों से जुड़े एक समूह ‘मिसिंग एंड फाउंड ग्रुप’ में राजा की तस्वीर सामने आई। इसके बाद ‘रेलवे चिल्ड्रन इंडिया’ के मुंबई प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे फरदीन खान ने परिवार को खोजने की प्रक्रिया शुरू की। फरदीन खान मूल रूप से झारखंड के कोडरमा जिले के निवासी हैं। वे पिछले 7 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और अब तक हजारों बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। खोज के दौरान, फरदीन खान ने अपने सहयोगियों से संपर्क किया। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मदद से बच्चे का एक वीडियो तैयार किया गया। वीडियो देखने के बाद परिजनों ने फरदीन से किया संपर्क वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लगभग 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच गया। वीडियो देखने के बाद राजा के परिजनों ने तुरंत सोशल मीडिया पर दिए गए फरदीन के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान बच्चे की मां ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने अपने बेटे के मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी और उसे मृत समझ लिया था, लेकिन अब उसे जीवित देखकर वे बेहद खुश हैं। राजा भी अपने परिवार से मिलने की खबर सुनकर भावुक और उत्साहित हो गया। राजा को याद था कि वो चाईबासा का रहने वाला है इधर, मिसिंग एंड फाउंड ग्रुप के फरदीन ने बताया कि जब राजा के बारे में उसे पता चला और उसने उससे संपर्क किया। उस समय राजा ने बताया कि उसे अपने अतीत की कुछ धुंधली से चीजें याद आ रही हैं। उसे केवल इतना याद है कि वह झारखंड के चाईबासा का रहने वाला है, उसका घर एक छोटे पहाड़ पर स्थित था और पहाड़ के नीचे एक स्कूल था। हालांकि उसे स्कूल का नाम भी याद नहीं है। युवक को यह भी याद था कि चाईबासा रेलवे स्टेशन से बस या ऑटो से कुछ दूरी तय करने के बाद, एक साइकिल मरम्मत की दुकान के पास उतरकर थोड़ी दूर पैदल चलने पर उसका घर आता है। परिवार के संबंध में राजा ने अपने पिता का नाम बोलराम, माता का नाम मणि और भाई का नाम फंटूस है, यह उसे याद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can HUL Turn Its ₹2,000 Cr Expansion Plan into a Leadership Position in Premium FMCG Products?

Synopsis: Hindustan Unilever’s Rs 2,000 crore capacity expansion targets...

Trump announces billions of dollars in Gaza aid at Board of Peace meeting | Gaza News

Donald Trump announces pledges to a Gaza reconstruction fund...

Flooding shuts down Baglihar hydropower project in J&K | India News – The Times of India

Baglihar Hydroelectric Power Project Dam on the...
Join Us WhatsApp