Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ओरमांझी टोल प्लाजा के पास कार में लगी आग:हजारीबाग से रांची जा रहा था परिवार, गाड़ी जलकर हुई पूरी तरह से खाक


रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग एनएच-33 स्थित ओरमांझी टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग से रांची की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कार टोल प्लाजा के पास पहुंची और उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। परिवार के सदस्यों को धुएं का आभास होते ही वे तुरंत गाड़ी से उतर गए। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण कुछ देर के लिए टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया था। टोल प्लाजा के डायरेक्टर चेतन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गाड़ी में खराबी आ गई है। कर्मियों ने उसे धक्का देकर एक तरफ किया। जैसे ही गाड़ी को सेल्फ स्टार्ट करने का प्रयास किया गया, उसमें अचानक आग लग गई। टोल प्लाजा के फायर एक्सटिंग्विशर का तत्काल उपयोग किया गया, लेकिन आग तब तक पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार वाले दूसरी गाड़ी में बैठकर रांची चले गए। बताया गया कि गाड़ी मालिक बिना कुछ बताए वहां से चला गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles