गिरिडीह|सिविल सर्जन प्रकोष्ठ में बुधवार को चिकित्सा संघ और महासंघ के पदाधिकारियों की एचएनएम के स्थानांतरण को लेकर वार्ता हुई। वार्ता सफल रही। बैठक में जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा व जिला मंत्री राजीव रंजन कुमार भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान सिविल सर्जन ने स्थानांतरण आदेश संख्या 1723 रद्द करने का आश्वासन दिया, जिसमें संघ के पदाधिकारियों के तबादले की बात थी। यह आदेश बीते 13 जून 2024 को जारी हुआ था। इसके लिए चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन गिरिडीह का धन्यवाद किया।

