Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बस और ऑटो की टक्कर, चालक ‎और युवती की मौत:दो रेलकर्मी घायल‎, ऑटो के उड़े परखच्चे; जेसीबी से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन


रामगढ़-बोकारो मार्ग के बारलोंग स्थित‎ सम्राट होटल के पास बुधवार देर शाम ‎हुई भीषण सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो लोगों‎ की मौत हो गई। वहीं, दो रेलकर्मी घायल हो गए। हादसा बस द्वारा ऑटो में टक्कर मारने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी‎ कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में सुकरीगढ़ा निवासी रिया‎ कुमारी (20) और ऑटो चालक शामिल है। वहीं, हादसे में रविरंजन भारती ‎एवं अमित कुमार गंभीर रूप से घायल‎ हो गए। बस रामगढ़ से बोकारो की ओर जा‎ रही थी
दरअसल, ओम ट्रावेल्स नामक बस ‎काफी तेज‎ गति से रामगढ़ से बोकारो की ओर जा‎ रही थी। इसी दौरान बारलोंग स्थित ‎सम्राट होटल के पास विपरीत दिशा से ‎आ रहे एक ऑटो से उसकी जोरदार ‎टक्कर हो गई। रिया एक ‎कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो ‎से रामगढ़ जा रही थी। रविरंजन और अमित रेलवे‎ पतरातू में लोको पायलट के पद पर ‎कार्यरत हैं। दोनों रेलवे के काम से मुरी‎ गए थे। काम के बाद वापस पतरातू लौट‎ रहे थे। घटना के बाद यहां बड़ी संख्या ‎में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की ‎सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी‎ कृष्ण कुमार अन्य अधिकारियों और ‎पुलिस बल के जवानों के साथ‎ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की ‎मदद से सभी को सदर अस्पताल, ‎रामगढ़ भेजा गया। सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की ‎कतार
घटना के बाद ‎लगभग 30 मिनट तक सड़क जाम की ‎स्थिति बनी रही। इससे रामगढ़-बोकारो ‎मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी ‎कतार लग गई। उधर, पुलिस ने बस और‎ क्षतिग्रस्त ऑटो को जेसीबी की मदद से‎ हटवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के ‎अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर‎ तक सुनाई दी। हादसे के बाद ‎घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।‎ स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू ‎कर घायलों को बाहर निकाला।‎

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles