Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'सम्राट का एनकाउंटर हो गया होता तो मुख्यमंत्री नहीं होते':RJD सांसद सुधाकर सिंह बोले-उनपर पहले हत्या, अपहरण सहित रंगदारी जैसे आरोप, जांच आयोग से न्याय नहीं मिलेगा


RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार, मुख्यमंत्री और पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “लालू यादव नायक हैं और सम्राट चौधरी की नजर में इसलिए खलनायक हैं, क्योंकि उनका एनकाउंटर लालू यादव ने नहीं कराया। अगर सम्राट चौधरी का एनकाउंटर हो गया होता तो वह आज मुख्यमंत्री नहीं बने होते।’ सुधाकर सिंह ने कहा, ‘सम्राट चौधरी पर पहले हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे आरोप लग चुके हैं। कुछ लोगों की नजर में लालू परिवार और यादव इसलिए खलनायक हैं, क्योंकि उन्होंने किसी का एनकाउंटर नहीं कराया।’ कुंदन कृष्ण ने STF भेजकर हत्या करवा दी- सुधाकर सिंह एनकाउंटर के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राजद सांसद ने कहा, ‘बिहार में नई सरकार बनने के बाद लगातार एनकाउंटर की घटनाएं हो रही हैं।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘पुलिस ने एक ऐसे युवक की हत्या कर दी, जिसके खिलाफ पहले कोई गंभीर मामला तक दर्ज नहीं था। पटना से कुंदन कृष्ण ने STF भेजकर उसकी हत्या करवा दी।’ सरकार की गठित आयोग सिर्फ नकली जांच आयोग- सुधाकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘मामले की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित आयोग सिर्फ एक “नकली जांच आयोग” है और इससे न्याय नहीं मिलेगा।’ सीएम के बक्सर दौरे पर सुधाकर सिंह का तंज सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया, पुलिस अपराधियों की तरह हत्या कर रही है, जबकि सरकार असली दोषियों के नाम सामने नहीं आने देना चाहती। घटना के बाद भी मुख्यमंत्री लगातार एनकाउंटर की बात कर रहे हैं।’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भोजपुर दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘सम्राट चौधरी को भोजपुर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जहां हैं, वहीं से न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।’ राबड़ी आवास मामले को बताया ध्यान भटकाने का हथियार राबड़ी आवास खाली कराने के मुद्दे पर सुधाकर सिंह ने कहा, ‘सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विषयों को उछाल रही है। यदि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराती है तो आवास खाली करने में कोई परेशानी नहीं होगी।’

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles