Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्रावणी मेला को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट:सुल्तानगंज स्टेशन पर मेडिकल कैंप, सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे जवान; सीसीटीवी से होगी निगरानी


मालदा रेल मंडल ने आगामी श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार को डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम अपने विशेष सैलून(ट्रेन) से सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं, कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, अकबरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने डीआरएम का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्हें मांग पत्र सौंपा। जिसमें सुल्तानगंज एवं अकबरनगर रेलवे स्टेशनों पर बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था, अधिक ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेनों के परिचालन, स्टेशन रोड में नाला निर्माण, पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी मांगें शामिल थीं। ‘सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे’ डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि रेलवे यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। मांगों पर गंभीरता से विचार आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस साल भी कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी उद्देश्य से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया है। 15 जुलाई तक श्रावणी मेला से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में डीआरएम ने कहा कि स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया जाएगा। स्टेशन परिसर में चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां जरूरतमंद यात्रियों और कांवड़ियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि इस बार श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ता विनय कुमार, अभिषेक विक्की, मुक्ति कुमार, पिंटू कुमार, कन्हैया झा सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles