Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस ने NEET-CBSE परीक्षा में अनियमितता पर सरकार को घेरा:पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा बोले- बार-बार पेपर लीक से छात्रों-अभिभावकों का विश्वास टूटा


मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक तथा देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट के दौर से गुजर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि NEET और अन्य परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता है। छात्र-छात्राएं दिन-रात कठिन परिश्रम करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण उनके सपनों और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों और युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से उठाती रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 11 जुलाई को पटना आ रहे हैं। उन्होंने राज्य के सभी नौजवानों, बेरोजगार युवाओं और विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर उनकी बात सुनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रहे हैं। पटना का यह कार्यक्रम युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी, मधुबनी (पूर्वी) के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा (रूपन झा) ने कहा कि शिक्षा और रोजगार आज देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। विद्यार्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें अमानुल्लाह खान, अकिल अंजुम, पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles