Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या 11 पहुंची, रडार की मदद से मलबे में तलाशे जा रहे लोग

खास बातें

Kolkata Godown Mishap: कोलकाता के दक्षिणी हिस्से के तारातला इलाके में गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 11 हो गयी. घटना के करीब 21 घंटे बाद भी बचाव दल, सेना की उन्नत ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) प्रणाली की सहायता से, मलबे में गहन तलाश अभियान चला रहे हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बचाव अभियान से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुबह मलबे से 5 और लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद मलबे से बाहर निकाले गये लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी.

हादसे में इन 11 लोगों की हुई मौत

मृतकों के नाम उम्र कहां के रहने वाले
कृष्णा चौधरी 30 उत्तर 24 परगना
रोहित चौधरी 40 नदिया
राहुल चौधरी 17 पूर्व बर्धमान
चंद्रमा चौधरी 60 कृष्णनगर
पप्पू रजक 40 श्यामनगर
असगर हुसैन 55 खिदिरपुर
साहिल सरदार 17 बासंती
घी कुमार 17 मुंगेर (बिहार)
हसन इमाम 44 मटियाबुर्ज
नवीन सिंह 45 आसनसोल
गणेश कालिंदी 45 आसनसोल

एसएसकेएम में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम

यह गोदाम कोलकाता शहर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के स्वामित्व वाली पट्टे पर दी गयी भूमि पर बनाया जा रहा था. घायलों का इलाज कर रहे एसएसकेएम अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह एक और व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे के बाद क्यों चर्चा में है बेहरा ब्रदर्स?

पीड़ितों का विवरण पता कर रहे हैं अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों का विवरण जुटाने और उनकी आधिकारिक पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं. राहत और बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा. इसकी निगरानी स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम, कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंदा तथा कोलकाता नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडेय सहित राज्य सरकार और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने की. कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष उपकरणों से मलबे में तलाशे जा रहे लोग

पश्चिम बंगाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है. अधिकारी ने कहा- बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. संभावित जीवित लोगों का पता लगाने के लिए सेना के ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर), कैमरों और अन्य विशेष उपकरणों सहित उन्नत संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 मरे, रेस्क्यू में ली गयी सेना की मदद, 3 गिरफ्तार, देखें Photos

कैमरे की भी मदद ले रहा बचाव दल

मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव दल कैमरे भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके साथ ही, जिन लोगों के मोबाइल फोन अब भी सक्रिय हैं, उनकी स्थिति का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन टावर के आंकड़ों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

गोदाम हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए ली जा रही अत्याधुनिक मशीनों की मदद. फोटो : पीटीआई

Kolkata Godown Mishap: गोदाम के मालिक समेत 5 गिरफ्तार

हादसे के बाद मलबे से निकाले गये 19 लोगों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक कम से कम 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा, अभियंता कमल सामंत, गुलजार हुसैन, दिवाकर भंडारी और अब्दुल हमीद शामिल हैं. कोलकाता पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए गैर-इरादतन हत्या तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी ने भरी सदन में लहरा दिया कागज, तारातला मामले में किया फिरहाद हकीम का पर्दाफाश

तारातला के दोषियों को सजा दिलायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपया मुआवजा

तारातला हादसा : शुभेंदु सरकार ने की SIT गठित, कोलकाता में सभी निर्माण कार्य बंद

तारातला हादसा : सर, यहां एक शव है, एक शव…, बहुत भयावह था वह दृश्य

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles