Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला:घरेलू विवाद के बाद निकला था घर, कर रखी थी तीन शादियां


पाकुड़ रेलवे स्टेशन और तिलभिटा स्टेशन के बीच इशाकपुर केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान शाहरकोल पंचायत के चापाड़ांगा गांव निवासी राजेश सरकार के रूप में की। वह पेशे से ड्राइवर था। परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर शव की पुष्टि की। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश सरकार ने तीन शादियां की थीं। दो दिन पहले वह घरेलू विवाद के चलते घर से बिना बताए चला गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। जीआरपी के पुलिस अवर निरीक्षक रामेश्वर उरांव ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर कार्रवाई की गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। शुरुआती आशंका है कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles