Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड की छात्राओं के लिए चांदी ही चांदी, अब इन लोगों को भी मिलेगा 'सावित्रीबाई फुले योजना' का लाभ

झारखंड की छात्राओं के लिए चांदी ही चांदी, अब इन लोगों को भी मिलेगा 'सावित्रीबाई फुले योजना' का लाभ

Savitribai Phule Yojana, रांची : विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को प्रभारी मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि अब 11वीं औव 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को भी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा. सरकार की ओर से जारी संकल्प में त्रुटि होने के कारण कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं अब तक इस योजना के लाभ से वंचित थीं. संकल्प में सुधार को लेकर इस मामले को कैबिनेट में लाया जायेगा.

सात लाख छात्राओं को दिया जा चुका है सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ

विधायक मथुरा महतो की ओर से ध्यानाकर्षण सूचना के तहत उठाये गये सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में इस योजना के तहत लगभग सात लाख छात्राओं को लाभ दिया गया है. विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में पोर्टल खोलकर छह लाख 51 हजार आवेदनों का निष्पादन कर दिया जाये. अब तक चार लाख 56 हजार छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा चुका है. विधायक मथुरा महतो ने सवाल उठाया था कि छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने के कारण लाखों छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है.

Also Read: सदन में गूंजा चिरिया माइंस के मजदूरों का मामला, विधायक जगत माझी ने की ये मांग

Also Read: तैयार रखें ये जरूरी कागजात, झारखंड में SIR का बिगुल बजा, चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी

The post झारखंड की छात्राओं के लिए चांदी ही चांदी, अब इन लोगों को भी मिलेगा 'सावित्रीबाई फुले योजना' का लाभ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles