Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एकमा में दो कारों की आमने सामने की टक्कर:एक की मौत, ड्रॉइवर मौके से फरार; सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा


सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान एनएच-531 पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। आमडाढ़ी गांव स्थित राम जानकी सह हनुमान मंदिर के समीप दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर के दौरान सड़क पार कर रहे व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक और सवार मौके से फरार हो गए। मछली पकड़ने आए थे, सड़क पार करते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी 59 वर्षीय सर्वजीत बीन के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय मुंद्रिका बीन के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, सर्वजीत बीन आमडाढ़ी स्थित एक पोखरे में मछली पकड़ने आए थे। देर शाम सड़क पार करने के दौरान सीवान की ओर से आ रही बोलेरो और छपरा की ओर जा रही कार की चपेट में आ गए। मौके पर ही हुई मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर सर्वजीत बीन गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम, दोनों वाहन जब्त घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और कार को जब्त कर एकमा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। कुछ देर बाधित रहा यातायात हादसे के कारण एनएच-531 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया। फरार चालकों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस निरीक्षक सह एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि जब्त वाहनों की जांच की जा रही है और फरार चालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई आमडाढ़ी गांव के लोगों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles