Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे थे, एक जख्मी; पिकअप और स्कॉर्पियो की चपेट में आने से हुआ हादसा


गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेक की होड़ के कारण हुआ, जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक चपेट में आ गए। यह घटना पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप निस्तारा गांव के पास फोर लेन NH 133 पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी चपेट में बाइक आ गई और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। 1 जुलाई को है बहन की शादी इस दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के कुरमन निवासी चंदन कुमार राय और महागामा के फिरोजपुर निवाशी संजीव राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। मृतक चंदन के पिता अर्जुन राय ने बताया कि एक जुलाई को बेटी काजल कुमारी की 1 जुलाई को शादी है और बेटा निमंत्रण देने महागामा की ओर जा रहा था। कुरमन लम्बाटीकर के रहने वाले सन्नी कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles