Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत:अररिया में लटकते इलेक्ट्रिक वायर से लगा करंट, लापरवाही का आरोप


अररिया शहर के ओम नगर वार्ड संख्या-8 में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट के लटकते बिजली तार की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। मृतक की पहचान ओम नगर वार्ड संख्या-8 निवासी रसिकलाल राम के रूप में हुई है। पशु को लाने के लिए बधार गए थे स्थानीय लोगों के अनुसार, रसिकलाल राम शुक्रवार को अपने पशु को लाने के लिए बधार गए थे। इसी दौरान वे 11 हजार वोल्ट के लटकते बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वार्ड संख्या-8 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से वार्डवासियों और उनके द्वारा कई बार बिजली विभाग को आवेदन देकर लटकते हाईटेंशन तारों को ऊंचा कराने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बिजली करंट की चपेट में आने से दो भैंस और एक गाय की मौत राजेश पासवान ने यह भी बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी स्थान पर बिजली करंट की चपेट में आने से दो भैंस और एक गाय की मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है। वहीं, बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles