Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद निजी अस्पताल में शव रोकने पर हंगामा:परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुए थे घायल


धनबाद के बरटांड़ स्थित जलान अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने बकाया बिल का भुगतान न होने के कारण शव देने से इनकार कर दिया। उन्होंने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का भी आरोप लगाया। गिरिडीह निवासी मिथलेश पासवान 20 जून को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए जलान अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि इलाज पर करीब चार लाख रुपए खर्च हो चुके थे। इसके बावजूद, अस्पताल प्रबंधन 50 हजार रुपए का बकाया भुगतान करने के बाद ही शव सौंपने की बात कह रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मरीज को हृदय संबंधी कोई समस्या नहीं थी। इसके बावजूद, किसी अन्य मरीज की रिपोर्ट के आधार पर उनका गलत इलाज किया गया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी राजन ने परिजनों के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में मरीज के सिर में गंभीर चोट लगी थी और इलाज के दौरान संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी मौत हुई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया और शव पुलिस को सौंप दिया गया। धनबाद थाना के एएसआई प्रेमानंद ने पुष्टि की कि पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles