Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बरौनी जंक्शन पर धराए सांसी गैंग के बदमाश:बेगूसराय में हरियाणा के 3 शातिर चोर गिरफ्तार; चाकू-ब्लेड सहित 26 हजार कैश बरामद


बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर रेल पुलिस और सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की है। ट्रेनों में यात्रियों के सामान और कीमती आभूषणों की चोरी और छिनतई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा के रहने वाले तीन शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार और चोरी की मोटी रकम बरामद की है। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) बरौनी के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष रोको और जांच’ अभियान चलाया जा रहा था। इस संयुक्त अभियान में राजकीय रेल पुलिस बरौनी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बरौनी और आसूचना शाखा रेलवे सुरक्षा बल (सीआईबी) गढहरा के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को जंक्शन पर घूम रहे तीन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर सघन तलाशी ली। उनके पास से 3 चाकू, 3 ब्लेड और कुल 26 हजार 64 रुपये नकद बरामद हुए। कुख्यात सांसी गैंग से जुड़े हैं तार पकड़े गए तीनों आरोपी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुख्यात सांसी गैंग के सक्रिय सदस्य हरियाणा (भिवानी) के रहने वाले राजेश, हरियाणा (हांसी) के रहने वाले राम दिया और अशोक कुमार के रूप में की गई है। रेल पुलिस की ओर से की गई कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गैंग के लिए करते थे काम, कुबूला गुनाह पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे तीनों गिरोह (गैंग) के लिए अलग-अलग काम करते हैं। उनका मुख्य काम चलती ट्रेनों और व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बैग काटना, मोबाइल, पर्स छीनना और मौका पाकर कीमती सामान उड़ाना था। गिरफ्तार आरोपियों ने बरौनी और आसपास के रेल खंडों पर हाल के दिनों में हुई छिनतई और चोरी की कई घटनाओं में अपनी सीधी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस कर रही है आगे की छानबीन इस गिरफ्तारी के बाद रेल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इन अंतरराज्यीय अपराधियों के तार बिहार के स्थानीय अपराधियों से कहां जुड़े हैं और ये चोरी के पैसों व सामानों को किसे सप्लाई करते थे। जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles