Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

27 जून को रांची जिले के सभी स्कूलों में छुट्‌टी:मुहर्रम में यातायात प्रभावित होने की वजह से लिया गया फैसला, डीसी ने दिया निर्देश


रांची में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सभी विद्यालयों में शनिवार, 27 जून 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने एक आदेश जारी कर दिया है। डीसी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मुहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। इन जुलूसों के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है, जिससे स्कूली बच्चों को आवाजाही में असुविधा हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में 27 जून (शनिवार) को पूर्ण अवकाश रहेगा। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में पहले से निर्धारित परीक्षाएं आयोजित होनी हैं या जिनकी परीक्षा अत्यंत आवश्यक है, उन विद्यालयों के प्राचार्य रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles