अररिया में मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग ने घोषणा की है कि 27 जून को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक मुहर्रम जुलूस और ताजिया को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। प्रमंडल स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 9264456426 है। उपभोक्ता इस नंबर पर विद्युत आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जुलूस मार्गों पर बिजली मिस्त्रियों की तैनाती सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, विभाग ने जुलूस मार्गों पर बिजली मिस्त्रियों की विशेष तैनाती की है। सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने विद्युत शक्ति उपकेंद्रों पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना न हो और तत्काल तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों से मुहर्रम ताजिया जुलूस गुजरेगा, वहां सुरक्षा के मद्देनजर निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाए। यह कदम ऊंचे ताजिया, झंडे या अन्य धार्मिक प्रतीकों के बिजली के तारों के संपर्क में आने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। कर्मचारियों को रखा गया अलर्ट विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों से सहयोग की अपील की है और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है। बिजली विभाग ने कहा है कि मुहर्रम संपन्न होने के बाद चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
अररिया में मुहर्रम पर 6 घंटे पावर कट:दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक कई क्षेत्रों में कटौती, जुलूस मार्गों पर बिजली मिस्त्रियों की तैनाती