Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना से आई टाटा मैजिक गिरिडीह में बीच सड़क जली:सीएनजी टैंक फटने से आग लगने की आशंका, चालक ने कूदकर बचाई जान


गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पांडेडीह मोड़ के समीप चलती सीएनजी टाटा मैजिक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त वाहन पटना से गिरिडीह की ओर आ रहा था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि वाहन में लदा ट्रांसफार्मर समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल की मशक्कत के बाद बुझी आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वाहन पांडेडीह मोड़ के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक टाटा मैजिक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में वाहन के साथ-साथ उसमें रखा मोबाइल टावर का ट्रांसफार्मर और अन्य सामान भी नष्ट हो गया। सीएनजी सिलेंडर फटने की आशंका वाहन चालक मिथलेश कुमार ने बताया कि गाड़ी सीएनजी से चल रही थी और आशंका है कि सिलेंडर फटने से ही आग लगी। उन्होंने बताया कि वह पटना से ट्रांसफार्मर और अन्य सामान लेकर गिरिडीह आ रहे थे। अचानक आग लगने के बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया और जान बचाने के लिए तुरंत गाड़ी से कूदना पड़ा। चालक ने बताया कि वाहन के अंदर रखा उनका मोबाइल, नकदी और अन्य जरूरी सामान भी नहीं बच पाया और सब कुछ जल गया। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अब उनके पास घर लौटने तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles