जमुई के खैरा प्रखंड स्थित मालवीय नगर नवडीहा में शुक्रवार देर रात सनातन धर्म के प्रचारक संत अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों वक्ताओं ने सनातन धर्म, देश के विकास और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संत अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्तमान में भारत में सनातन धर्म के पुनर्जागरण का समय चल रहा है और पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख किया, जिन्होंने विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया है। सांस्कृतिक मूल्यों को समझने की आवश्यकता उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का आधार रहा है, लेकिन समय के साथ लोग अपनी परंपराओं से दूर होते गए। अब समाज को अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समझने और अपनी पहचान मजबूत करने की आवश्यकता है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि अब ऐसे युवाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं, जिनका राजनीतिक परिवारों से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, प्रतिभाशाली युवाओं को नेतृत्व और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोहित सिंह ने बिहार के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बिहार पूरे देश के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। युवाओं को आगे बढ़ाएं अपने संबोधन में रोहित सिंह ने यह भी कहा कि वर्तमान राजनीति में अब सामान्य परिवारों से आने वाले युवाओं को भी आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने इसे “सूत-पुत्र बनाम राजपुत्र” की लड़ाई बताते हुए सामान्य पृष्ठभूमि के युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में जेडीयू के वरिष्ठ नेता ई. शंभू शरण, अनिल कुमार, अभिराम त्रिपाठी, उदय नारायण तिवारी, शिवपाल यादव, मुकेश यादव, आदित्य चौबे, मानस मयंक, गोपाल कुमार, शाश्वत शशांक, भूपेश कुमार, मुन्ना कुमार, प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
ब्रह्मचारी बोले-'सनातन धर्म के पुनर्जागरण का समय चल रहा':जमुई में स्वागत,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से देश में बदलाव आए