Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा के ललमटिया में दो शव फंदे से लटके मिले:अलग-अलग जगह पर पेड़ से बने फंदे से लटकी मिली लाश, एक की हत्या की आशंका


गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों के शव फंदे से लटके हुए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पहला शव डकैता चौक के पास चर्च के पीछे जंगल से मोहम्मद सरफराज अंसारी (25) का बरामद हुआ। सुबह शौच के लिए जंगल जा रहे लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा, जिसके बाद उन्होंने ललमटिया पुलिस को सूचना दी। सरफराज पहले गाड़ी चलाता था सूचना मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि सरफराज मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर घर से बाहर रहता था। वह पहले गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने सरफराज की हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और नशा करने वाला डेंडोरॉइड बरामद हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त अमीन लोहार इधर, दूसरा शव पियारम जंगल से सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अमीन लोहार (40) का बरामद किया गया है। अमीन की पत्नी बेनुका देवी ने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और अक्सर घर से बाहर रहते थे। अमीन लोहार अपने ससुराल पियारम में रहते थे। मृतक अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गए हैं। ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र से दो शव बरामद हुए हैं। डकैता चौक के पास मिला शव प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, दोनों शवों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles