Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भरत तिवारी के परिवार से मिले UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष:अजय राय ने कहा- CBI जांच हो; हरियाणा से पहुंचे विधायक कुलदीप, बोले- साजिश के तहत मर्डर हुआ


भोजपुर में शनिवार को भरत तिवारी के परिजनों से मिलने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। इनके साथ ही हरियाणा के बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी परिवार से मिले। दोनों नेताओं ने भरत भूषण तिवारी के माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अजय राय ने भरत की मां आशा का पैर छूकर प्रणाम किया और कुलदीप वत्स ने गले लगाकर संवेदना प्रकट किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और मामले की सीबीआई जांच, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। अजय राय सबसे पहले भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी से मिले। उन्होंने उन्हें प्रणाम करते हुए कहा, “आपका बेटा वीर था।” इसके बाद उन्होंने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। ब्राह्मण समाज को निशाना बनाने का लगाया आरोप विधायक कुलदीप वत्स ने भरत की मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया। पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विनोद उपाध्याय और बिहार के भरत भूषण तिवारी की घटनाएं इसकी मिसाल हैं। उनके अनुसार भरत भूषण तिवारी की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई, क्योंकि वह व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं था। अजय राय ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने पहले तीन गोलियां लगने की बात कही थी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की जानकारी सामने आई। घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दिलाई जाए। यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का एक-एक सिपाही इस परिवार के साथ खड़ा है। न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।” अजय राय ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को अब भी प्रशासन की ओर से धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा, तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा जहां-जहां सत्ता में है, वहां जंगलराज जैसी स्थिति है। भरत भूषण तिवारी का सपना व्यवस्था परिवर्तन का था और कांग्रेस उसी लड़ाई को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश की व्यवस्था कुछ बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में चल रही है और इसे बदलने की जरूरत है। समाज के लिए संघर्ष करते थे भरत हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भरत भूषण तिवारी को “आज का शहीद” बताते हुए कहा कि वह करीब दो हजार किलोमीटर की यात्रा कर केवल इसलिए बिलौटी आए हैं, ताकि पीड़ित परिवार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त कर सकें। भरत गरीबों, मजदूरों, किसानों, अति पिछड़ों और पीड़ित लोगों की आवाज उठाते थे और समाज के लिए संघर्ष करते थे। वत्स ने आरोप लगाया कि भरत भूषण को घेरकर गोलियां मारी गईं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने ऐसा किया है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्वयं हस्तक्षेप करना चाहिए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए और किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया, तो इसका देशव्यापी विरोध होगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप वत्स ने कहा कि यदि गरीबों, किसानों, दलितों और पीड़ितों के लिए संघर्ष करना पागलपन है, तो भरत ऐसे ही पागल थे। भरत ने समाज के लिए संघर्ष किया और इसलिए लोग उन्हें शहीद मान रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं को इस मामले में छोटी राजनीति से बचना चाहिए और न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि यदि न्याय नहीं मिला, तो इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles