किशनगंज में मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष कुमार ने पुलिस केंद्र में पदस्थापित महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। एसपी संतोष कुमार 26 जून को दोपहर लगभग 12:15 बजे शहर में मुहर्रम पर्व की विधि-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान किशनगंज थाना क्षेत्र के सौदागर पट्टी चौक पर तैनात सिपाही अनुप्रिया कुमारी को ड्यूटी स्थल पर मोबाइल और एयरफोन का उपयोग करते हुए पाया गया। गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के अनुसार, मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने पर भी महिला सिपाही मोबाइल के इस्तेमाल में व्यस्त रहीं। उन्होंने अपने कर्तव्य स्थल पर सक्रियता नहीं दिखाई और कुर्सी पर बैठी पाई गईं। इसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, मुहर्रम पर्व विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक संवेदनशीलता की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। ऐसे अवसरों पर पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए जाते हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अनावश्यक रूप से मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं करेंगे। सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया इन निर्देशों की अवहेलना करते हुए मोबाइल और एयरफोन का उपयोग करना कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और आदेश उल्लंघन माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार ने महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी को 26 जून से तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस केंद्र किशनगंज को दो दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। निलंबित महिला सिपाही को भी सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।
मुहर्रम ड्यूटी में स्मार्टफोन यूज पर सिपाही सस्पेंड:किशनगंज में SP ने की कार्रवाई, जांच के आदेश

![MLC 2026 [WATCH]: Harmeet Singh produces a direct-hit to run out Xavier Bartlett in SO vs SFU clash](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/06/Harmeet-Singh-produces-a-direct-hit-to-run-out-Xavier-Bartlett-in-SO-vs-SFU-clash.webp)