सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित एस्टेट परिसर में मुहर्रम मेले के दौरान शनिवार को एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना से मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। चकला वार्ड संख्या-18 निवासी मो. नौशाद (पिता- अब्बास) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दुकान पर सामान खरीदने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी से शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के 8 से 10 युवकों ने मो. नौशाद को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया इस हमले के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया और घायल नौशाद को अस्पताल पहुंचाया।इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई युवक एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। हालांकि, कुछ युवक बीच-बचाव करते हुए भी दिखाई दिए।फिलहाल, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं – SDPO सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
मुहर्रम मेले में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:सहरसा में सामान खरीदने समय 2 पक्ष के बीच विवाद, घायल अस्पताल में भर्ती