Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दमकल समय पर पहुंचती तो दुकान बच जाती:देवघर के कुंडा मोड़ पर भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख, लाखों का सामान जलकर खाक


देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित कुंडा मोड़ पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि हार्डवेयर, प्लाई और स्टेशनरी की दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने जब धुआं और तेज लपटें उठती देखीं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के दुकानदारों को सूचना दी। कुछ ही देर में दुकान मालिक मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के सामने सभी प्रयास नाकाम साबित हुए। दमकल की देरी से लाखों का नुकसान उषा ट्रेड के संचालक संजय कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन किया। लेकिन दमकल की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक उनकी हार्डवेयर और प्लाई की दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने इस घटना में करीब 15 से 17 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। बगल की स्टेशनरी दुकान भी आग की चपेट में आई आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल में स्थित शिव शक्ति स्टोर भी इसकी चपेट में आ गया। दुकान संचालक राजेश गोप ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों से आग लगने की सूचना मिली थी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा स्टेशनरी सामान जलकर राख हो चुका था। आग के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने स्तर पर सामान बचाने में जुट गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, जांच जारी घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। इस अग्निकांड में दोनों दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अग्निशमन विभाग की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी देखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles