Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राम मंदिर चंदा विवाद में कूदीं महुआ मोईत्रा, पूछा- कहां गया 1250 किलो सोना और 70 किलो चांदी

राम मंदिर चंदा विवाद में कूदीं महुआ मोईत्रा, पूछा- कहां गया 1250 किलो सोना और 70 किलो चांदी

खास बातें

Mahua Moitra Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और चंदे में हुई कथित हेराफेरी का मामला राष्ट्रीय राजनीतिक विवाद में तब्दील हो चुका है. इस संवेदनशील मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट को आड़े हाथों लिया है. मोईत्रा ने मंदिर में आये करोड़ों रुपए के गुप्त दान और सोने-चांदी के गायब होने को लेकर कई गंभीर और तीखे सवाल खड़े किये हैं.

70 किलो चांदी, 1250 किलो सोना और 3500 करोड़ का चंदा गायब : मोईत्रा

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा ने कहा कि वर्ष 2020 में ही ऑडिटर्स ने आगाह किया था कि जो भी कच्चा चंदा (Raw Donation) आ रहा है, उसका कोई लेखा-जोखा नहीं है. अब तक लगभग 3,500 करोड़ रुपए का ऐसा चंदा आया है, जिसकी कोई रसीद ही नहीं है.

Mahua Moitra Ram Mandir Donation Row: 200 चांदी की ईंटों का अता-पता नहीं

महुआ ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पूछा कि रामलला के चरणों में चढ़ाया गया 1,250 किलो सोना, 70 किलो चांदी और नकद 200 करोड़ रुपए कहां गये? उन्होंने दावा किया कि सिंधी समुदाय चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है कि उनके द्वारा दान की गयी 1 किलो वजन वाली 200 चांदी की ईंटों का कोई अता-पता नहीं है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीधे पीएम की देखरेख में काम करता है ट्रस्ट : मोईत्रा

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इस मामले में की गयी 8 आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी महुआ ने सवाल उठाये. उन्होंने कहा- पूरे घोटाले में केवल 8 छोटे कर्मचारियों को पकड़कर इतिश्री की जा रही है. ट्रस्ट सीधे प्रधानमंत्री की देखरेख में काम करता है. ऐसे में इतने बड़े घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी किसकी है?

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु की तारीफ के बाद मीडिया पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- चटपटी खबरें बनाने से बचें पत्रकार

टीएमसी सांसद ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

महुआ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की अपील की थी. महुआ ने कहा कि देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ यह बहुत बड़ा खिलवाड़ है.

चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, एसआईटी जांच जारी

चढ़ावे में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा इस्तीफा दे चुके हैं. चंपत राय ने निष्पक्ष जांच का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा है. हालांकि, ट्रस्ट ने दावा किया है कि श्रद्धालुओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से सौंपी गयी चांदी की ईंटें और आभूषण पूरी तरह सुरक्षित हैं. एसआईटी ने अब तक 80 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की.

इसे भी पढ़ें

बंगालियों को पता भी है राजमा क्या होता है? मिड-डे मील से अंडा हटाने पर भड़कीं महुआ मोईत्रा

बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

बंगाल के सियासी भूचाल पर महुआ मोईत्रा का बड़ा धमाका, तृणमूल छोड़ने वालों को बताया ‘कचरा’

यूसुफ पठान पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली भागे? शर्म करो, थोड़ी हिम्मत दिखाओ

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles