रघुनाथपुर पंचायत में पिछले एक माह से चल रहे RPL सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हो गया। मुखिया गुड्डू पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का खिताब वार्ड नंबर 7 ने जीता, जिसने फाइनल में वार्ड नंबर 13 को 8 विकेट से हराया। इस क्रिकेट महाकुंभ में पंचायत के सभी 13 वार्डों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रविवार शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक खेले गए फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर 7 के कप्तान लवनाथ यादव और वार्ड नंबर 13 के कप्तान बिट्टू पासवान की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड नंबर 13 की टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 47 रन ही बना सकी। जवाब में, वार्ड नंबर 7 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह वार्ड नंबर 7 ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर RPL सीजन-4 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान चौकों-छक्कों और विकेटों पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समापन समारोह में पंचायत के मुखिया गुड्डू पासवान, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय शैलेश कुमार ओझा, रवि कुमार सिंह, कमलेश सिंह यादव और मिथिलेश यादव ने संयुक्त रूप से विजेता टीम के कप्तान लवनाथ यादव को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के कप्तान बिट्टू पासवान और उनकी टीम को भी मेडल तथा सम्मान-चिह्न देकर उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई। इस अवसर पर शैलेश कुमार ओझा ने कहा, “खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर प्रेरित करते हैं।” उन्होंने पंचायत में इस तरह के खेल आयोजनों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में सर्वजीत कुमार, रविकांत सिंह, निशु सोनी, विपुल कुमार, करण कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
रघुनाथपुर में RPL सीजन-4 पर वार्ड 7 का कब्जा:एक माह के क्रिकेट महाकुंभ में वार्ड 13 को 8 विकेट से हराया