भोजपुर पुलिस ने चंदन कुमार हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मृतक के पिता विजय यादव के बयान पर करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी धीरज कुमार उर्फ राकेश मिश्रा समेत तीन अज्ञात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पैसों के लेन-देन और प्रेम-प्रसंग दोनों पहलुओं को आधार मानकर जांच की जा रही है। घटना टाउन थाना क्षेत्र स्थित धरहरा अनुसूचित जाति टोला के पास की है। प्राथमिकी के अनुसार, नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी विजय यादव ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने पुत्र चंदन कुमार और बहू सुगामुनी देवी के साथ धरहरा स्थित दूसरे मकान पर मौजूद थे। इसी दौरान करमन टोला में रहने वाला धीरज कुमार उर्फ राकेश मिश्रा तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा। उसने चंदन से खर्च के नाम पर दो हजार रुपए की मांग की। रुपए देने के बाद उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब चंदन ने साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी उसे जबरन खींचकर ले जाने लगे। शोर सुनकर चंदन की पत्नी सुगामुनी देवी मौके पर पहुंची और विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान धीरज कुमार उर्फ राकेश मिश्रा ने अपनी कमर से हथियार निकालकर चंदन को गोली मार दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। टाउन थाना इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक की जांच में पैसों के विवाद और प्रेम-प्रसंग दोनों बिंदु सामने आए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है।
चंदन कुमार हत्याकांड में FIR दर्ज:भोजपुर में पत्नी के सामने मारी गोली, दो हजार रुपए को लेकर विवाद हुआ था