नवादा में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना काशीचक थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव के पास हुई, जहां बालू लदे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी भारत मिस्त्री के 22 वर्षीय पुत्र शनि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनि कुमार अपनी केटीएम बाइक से जा रहे थे, तभी बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा हादसे के बाद शनि कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में तेज रफ्तार और अवैध रूप से बालू ढोने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बालू माफिया ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने हाइड्रोलिक से बालू सड़क पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत:नवादा में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर गई जान