Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे पर डेढ़ महीने की डेडलाइन:सेवरही पुल के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, 80% जमीन पर ही होगा टेंडर, रेलवे परियोजनाओं की भी समीक्षा


पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे और सेवरही पुल परियोजना के भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र रौशन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण की धीमी प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सांसद ने बताया कि नियमानुसार, किसी भी परियोजना का टेंडर तभी जारी किया जा सकता है, जब 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाए। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम के साथ भी बैठक की
इसी को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले डेढ़ महीने के भीतर बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे और सेवरही पुल से संबंधित भूमि अधिग्रहण कार्य में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करें। डॉ. जायसवाल ने जिला अतिथि गृह में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम के साथ भी बैठक की। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र की लंबित और रुकी हुई रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles