बिहार के नवादा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वारसलीगंज थाना क्षेत्र के नवाजगढ़ गांव के पास एक टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान रोह थाना क्षेत्र के दुल्लाम बीघा गांव निवासी पंकज कुमार और अनिल मांझी के रूप में हुई है। अनिल अपने पीछे पत्नी और सात बच्चों को छोड़ गए मृतक पंकज कुमार (लगभग 25 वर्ष) आकाश रविदास के पुत्र थे। उनके जीजा दीपू कुमार ने बताया कि पंकज अपने दोस्त अनिल के साथ शेखपुरा जिले में अपने ससुराल जा रहे पंकज की शादी दो साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी नौ महीने की गर्भवती हैं। परिवार में इकलौते बेटे की मौत से गहरा सदमा है। दूसरे मृतक अनिल मांझी (लगभग 40 वर्ष) गोरेलाल मांझी के पुत्र थे। अनिल अपने पीछे पत्नी और सात बच्चों को छोड़ गए हैं। गोरेलाल मांझी ने बताया कि अनिल घर के सबसे बड़े बेटे थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। दोनों दोस्त निजी नौकरी करते थे हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों शवों की पहचान की गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। दोनों दोस्त निजी नौकरी करते थे। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के द्वारा दोनों मृतक किशोर को कब्ज में दिया गया। और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद मृतक किशोर को परिवार के हवाले सौंप दिया जाएगा।
नवादा में टेंपो-बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत:ससुराल जा रहे थे, एक की पत्नी 9 माह की गर्भवती, दूसरे के 7 बच्चे हुए बेसहारा