Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर सिटी एसपी की गाड़ी पर हमला:डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी मामला, घायल की मौत के बाद हंगामा, लोग हुए उग्र


जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर का गोलचक्कर सोमवार की आधी रात तक हंगामे का सेंटर बना रहा। दरअसर बिष्टुपुर के डबल डाउन बार के बाहर शनिवार की रात पुलिस वैन से खींचकर चाकू से गोदे गए करणी सेना नेता हिमांशु कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हिमांशु की मौत की सूचना मिलने के बाद करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और बिष्टुपुर गोलचक्कर जाम कर दिया। इस दौरान वहां से गुजरने की कोशिश करने वाले वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। नाराज लोगों को समझाने रात 10:30 बजे सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। गोलचक्कर के पास आते ही उग्र भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं इस दौरान इनकम टैक्स के पूर्व कमिश्नर की गाड़ी भी तोड़ दी गई। बिष्टुपुर थाने की गाड़ी भी क्ष्रतिग्रस्त कर दी गई। किसी भी तरह की अनहोनी को मद्देनजर रखते हुए शहर के कई थाने की पुलिस को बुलाया गया। एसएसपी के साथ वार्ता के बाद सड़क हुआ खाली बढ़ते हंगामे और सिटी एसपी की गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद हंगामे के दौरान तमाशबीन बनी रही पुलिस एक्टिव होकर उग्र भीड़ के सामने आई। जैसे तैसे मामला को शांत कराने के लिए परिजनों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। 10 मिनट के बाद प्रतिनिधिमंडल यह कहते हुए वापस आ गई कि वार्ता नेता लोगों के सामने नहीं हिमांशु के माता-पिता व परिवार वालों के साथ होगी। वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने परिजनों को बताया कि घटना के समय मौके पर मौजूद गश्ती दल के तीनों पुलिसकर्मियों एएसआई रतन कुमार दास, एएसआई राजेश कुमार रंजन तथा पुलिस जवान मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मामले में जो भी आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष दल छापेमारी कर रही है। हालांकि परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। एसएसपी से बातचीत के बाद परिजनों ने सड़क जाम हटाया। करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष थे हिमांशु मृतक हिमांशु सरायकेला करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष थे। चाकूबाजी में उनकी मौत ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की दो जीप और टाइगर मोबाइल के जवानों की मौजूदगी में जिलिंगगोड़ा के सात-आठ युवकों द्वारा दो युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है, जिसमें पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। घटना में घायल आदित्यपुर निवासी प्रत्युष आनंद (एम-28, नोवांता होटल के पास) का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। बार संचालक भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 11 लोगों पर एफआईआर मामले में बिष्टुपुर थाना में डबल डाउन बार के मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। हिमांशु के पिता आदित्यपुर निवासी अरविंद सिंह के बयान पर नीरज सिंह के अलावा बार के सह-मालिक विजय कुमार, गम्हरिया के धातकीडीह निवासी सोनू राम सरदार उर्फ सोनू मंडल, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, लखन मार्डी समेत अन्य एक को आरोपी बनाया है। पुलिस ने गम्हरिया निवासी सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर लिया है। छेड़खानी के विरोध पर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11.30 बजे डीडी बार के अंदर कुछ युवक लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इसे लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। हिमांशु और प्रत्युष बीच-बचाव करने गए थे। जब प्रत्युष और हिमांशु घर जाने के लिए पार्किंग से अपनी बाइक निकाल रहे थे। प्रत्युष बुलेट पर बैठा था। तभी 8-10 की संख्या में युवकों ने उन्हें घेर लिया। उसपर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस हिमांशु को पकड़कर जीप के अंदर ले गई। तभी कुछ युवक पुलिस जीप के अंदर घुसे और हिमांशु पर चाकू से हमला कर दिया। एक साल पहले ही हिमांशु सिंह की हुई थी शादी हिमांशु सिंह की शादी करीब एक साल पहले मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी ऋचा सिंह से रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। परिवार और करीबी लोगों के अनुसार विवाह के बाद उनका दांपत्य जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले हिमांशु सिंह अपने परिवार के साथ भी समय बिताते थे। शादी की पहली वर्षगांठ पूरी होने से पहले ही उनसे जुड़ी घटना ने परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles