Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में करंट लगने से महिला की मौत:घर में झाडू लहा रही थी, टेबल में फैन में सटते ही लगा झटका; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम


भोजपुर में करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर में झाड़ू लगाने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान कमल साव की पत्नी उर्मिला देवी(70) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव की है। मृतका के पति ने बताया कि घर में कोई नहीं था। मेरी पत्नी स्टैंड फैन हटाकर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान पंखा उसके शरीर पर गिर पड़ा। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मौत की पुष्टि के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव लेकर चले गए। मृतका को चार पुत्री और एक पुत्र है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles