Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Amit Shah in Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह 6 जुलाई को पश्चिम बंगाल दौरे पर आ सकते हैं. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में वह हिस्सा लेंगे. जानकारी के अनुसार, इसी दिन प्रस्तावित 125 फीट ऊंची श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का शिलान्यास भी अमित शाह के हाथों कराया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह का कोलकाता स्थित विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है. इसके अलावा वह राज्य सरकार और भाजपा की ओर से आयोजित अन्य आयोजनों में भी भाग ले सकते हैं.

भाजपा कार्यकर्ता के साथ करेंगे बैठक

इधर, 6 जुलाई के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम साल्टलेक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुईय बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, मंगल पांडे, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय सहित कई केंद्रीय एवं प्रदेश नेता मौजूद रहे. बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर हुई थी घोषणा

ज्ञात हो कि, राज्य सरकार पहले ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की घोषणा कर चुकी है. सरकार ने हुगली जिले के जिराट स्थित उनके पैतृक आवास परिसर में 125 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण, पुराने घर के जीर्णोद्धार तथा आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. परियोजना के तहत वहां एक पुस्तकालय और स्मारक भी बनाया जायेगा. इसके साथ ही राज्य सरकार ने 6 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का भी निर्णय लिया है. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल में अफसरों की गाड़ियों का लोगो, विश्व बांग्ला की जगह अब दिखेगा अशोक चक्र

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles