Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा के हेरुआ नदी से लापता युवक का शव बरामद:डैम किनारे पैर फिसलने से डूबने की आशंका, सोमवार सुबह से था गायब


चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित हेरुआ नदी से एक 40 वर्षीय लापता युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगवा मुहल्ला निवासी अजीत कुमार (पिता शंभू साव) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार सोमवार सुबह शौच के लिए हेरुआ डैम की ओर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच मंगलवार की अहले सुबह घटना ने दुखद मोड़ ले लिया। छोटे भाई ने नदी में तैरता देखा शव मंगलवार सुबह अजीत के छोटे भाई कृष्ण ने हेरुआ नदी में उनका शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना चर्चा का विषय बन गई। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की साजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना के दिन मौसम काफी खराब था, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि डैम किनारे शौच के दौरान अजीत का पैर फिसल गया होगा और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से पहले गुमशुदगी को लेकर कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles