जमशेदपुर के बिष्टुपुर डबल डाउन बार के बाहर पार्किंग में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की चाकू से गोदकर हत्या मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने आधी रात बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार देर रात पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी निधि
.
इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे थे। शहर की कमान अब एडीजी मनोज कौशिक, कमिश्नर रवि रंजन विक्रम और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा को सौंपी गई है। तीनों अधिकारी आज से शहर में कैंप कर हालात पर नजर रखेंगे।

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी को हटा दिया गया। दोनों पति-पत्नी हैं।
इससे पहले बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह निरंजन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, घटना स्थल रहे डबल डाउन बार का लाइसेंस निलंबित कर उसे सील कर दिया गया है।
सीएम ने X पर लिखा- लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं
दोनों अधिकारियों को हटाए जाने की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने खुद X पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा है कि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।
चाईबासा के आयुक्त एवं एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, डीआईजी जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दोनों अधिकारियों को हटाए जाने की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने खुद X पर पोस्ट कर दी।
हिमांशु के पिता अरविंद सिंह से सीएम ने की बात
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हिमांशु के पिता अरविंद सिंह से मोबाइल पर बात की। अरविंद सिंह ने घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर करने और हिमांशु की पत्नी ऋचा सिंह को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सीएम ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी अरविंद से फोन पर बात की। डीजीपी ने कहा- पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ा जाएगा। इससे पहले झामुमो के जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल हिमांशु के घर पहुंचे। कुणाल ने ही अरविंद की सीएम व डीजीपी से बात कराई।
————————————-
इसे भी पढ़ें..…
जमशेदपुर सिटी एसपी की गाड़ी पर हमला:डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी मामला, घायल की मौत के बाद हंगामा, लोग हुए उग्र

जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर का गोलचक्कर सोमवार की आधी रात तक हंगामे का सेंटर बना रहा। दरअसर बिष्टुपुर के डबल डाउन बार के बाहर शनिवार की रात पुलिस वैन से खींचकर चाकू से गोदे गए करणी सेना नेता हिमांशु कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हिमांशु की मौत की सूचना मिलने के बाद करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और बिष्टुपुर गोलचक्कर जाम कर दिया। इस दौरान वहां से गुजरने की कोशिश करने वाले वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। नाराज लोगों को समझाने रात 10:30 बजे सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। गोलचक्कर के पास आते ही उग्र भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। यहां पढ़ें पूरी कहानी..
