Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में स्कूल में छात्र को सांप ने डसा:हैंडवाश यूनिट में छिपा था गेहुअन, इलाज जारी; खतरा टला


कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत डगरनवां पंचायत स्थित नवसर्जित प्राथमिक विद्यालय फुटलैया गांव में बुधवार सुबह एक छात्र को सांप ने डस लिया। आठ वर्षीय दिलीप मुर्मू को स्कूल के हैंडवाश यूनिट में हाथ धोते समय गेहुअन सांप ने काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कक्षा का छात्र दिलीप मुर्मू, जो तालो मुर्मू का पुत्र है, अपने सहपाठियों के साथ दोपहर के भोजन के समय हाथ धोने के लिए हैंडवाश यूनिट के पास गया था। सांप हैंडवाश यूनिट की टूटी हुई सीमेंट टाइल्स के नीचे छिपा हुआ था। सांप ने दिलीप के दाहिने हाथ पर डस लिया, जिसके बाद वह दर्द से कराहने लगा। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने सांप को देखकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। बच्चों की चीख सुनकर विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया गया। स्नैक कैचर ने हैंडवाश यूनिट में लगी टाइल्स को तोड़कर सांप को बाहर निकाला। घायल छात्र को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुमरी तिलैया के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में उपचाराधीन है। निजी अस्पताल में मौजूद चिकित्सक रौशन कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles