![]()
पटना में बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर बुधवार को समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, आई.एम.ए. पदाधिकारियों और अतिथियों ने भाग लिया। ये आयोजन आई.एम.ए. भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस मौके पर चिकित्सा जगत के महान विभूति, भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके आदर्शों एवं चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आई.एम.ए. डॉ. सहजानन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि चिकित्सक दिवस हम सभी चिकित्सकों के लिए एक गौरव का दिन है। हम अपने सभी चिकित्सक बंधुओं से अनुरोध करते है कि वे आज के दिन गरीब मरीजों का निःषुल्क ईलाज करें। चिकित्सक समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि चिकित्सक समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। चिकित्सकों को किया गया सम्मानित समारोह के दौरान चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले पटना के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक पद्मश्री डॉ. एस. एन. आर्या, डॉ. ए. ए. हई, डॉ. शांति एवं पद्मश्री डॉ आर. एन. सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों ने इस सम्मान के लिए आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज एवं मरीजों की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के दौरान वरीय शिषुरोग विषेषज्ञ एवं आई.एम.ए. मधेपुरा के पूर्व अध्यक्ष डा. अरूण कुमार मंडल को उपस्थित चिकित्सकों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि एवं पुष्प अर्पित की गयी एवं उनके बहुमूल्य कार्यो को याद किया गया। डॉ संजीव कुमार की पुस्तक का विमोचन आई.एम.ए. बिहार राज्य शाखा के मानद राज्य सचिव डॉ. दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों, सम्मानित चिकित्सकों एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आई.एम.ए. भविष्य में भी चिकित्सकों के हित एवं समाज की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस मौके पर डॉ संजीव कुमार की पुस्तक रियल हैंड्स ऑन रिवॉल्यूशन जर्नी ऑफ़ ए डिकेड” का विमोचन पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, पद्मश्री डॉक्टर एसएनआर पद्मश्री डॉक्टर अब्दुल अहमद हसन, डॉक्टर आर्यन सिंह, बिहार आय में प्रेसिडेंट डॉक्टर आशुतोष शरण और डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, सचिव दिनेश सिंह के द्वारा किया गया।


