Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रजरप्पा जाने के दौरान नालंदा के युवक की मौत:जहर खाने की आशंका; राजगीर के पिलखी से 25 लोगों के ग्रुप में पिकनिक मनाने गए थे


नालन्दा के राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी 38 साल के सोनू रविदास की झारखंड के बरही में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। वह अपने 20-25 अन्य साथियों के साथ टूरिस्ट बस से रजरप्पा (झारखंड) पिकनिक मनाने और पूजा-पाठ के लिए निकले थे। परिजनों और रिश्तेदारों के अनुसार, बरही के एक होटल में खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक राजगीर में एक डॉक्टर के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे। उनका एक 10 साल का बेटा लाला कुमार है। बरही के होटल में खाया था खाना, फिर बिगड़ी तबीयत मृतक के साढ़ू वीरेंद्र कुमार रवि और पड़ोसी मुन्ना शर्मा ने बताया कि राजगीर से सभी लोग टूरिस्ट बस (स्टार बस) से रजरप्पा के लिए बुधवार को निकले थे। रात करीब 11:30 बजे फोन पर सोनू से बात हुई थी, तब तक सब ठीक था। बरही से कुछ किलोमीटर पहले स्थित ‘शिवम होटल’ में पूरे ग्रुप ने खाना खाया। मुन्ना शर्मा के मुताबिक, ग्रुप के 25 लोगों ने खाना खाया, लेकिन अचानक सिर्फ सोनू की ही तबीयत बिगड़ने लगी। रात करीब 1:30 बजे साढ़ू वीरेंद्र कुमार को फोन पर तबीयत खराब होने की सूचना मिली। मुंह से आ रहा था झाग, पेट गया था फूल वीरेंद्र कुमार तुरंत बाइक से बरही के सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सोनू को भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन और पंप दिया गया, तब वे थोड़ा ठीक लग रहे थे। लेकिन डॉक्टरों ने पेट फूला होने और नशीला पदार्थ शरीर में जाने की बात कहते हुए उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि उनके मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसा लग रहा है कि किसी ने उन्हें खाने में जहर या नशीला पदार्थ खिला दिया है। हालांकि, शराब पीने के सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज घटना की सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि घटना झारखंड के बरही इलाके में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और ग्रुप में साथ गए अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles