Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में चाची-भतीजे के प्रेम प्रसंग में मारपीट:महिला ने ब्लैकमेलिंग और वीडियो बनाने का आरोप लगाया, FIR दर्ज


गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में चाची और भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग का अंत मारपीट, ब्लैकमेलिंग और पुलिस केस के रूप में हुआ है। पीड़िता महिला वृंदावन गांव की निवासी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वृंदावन गांव की दो बच्चों की मां का अपने ही दियादिन के बेटे (जो रिश्ते में भतीजा लगता है) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला को बाद में अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने अपने पति, बच्चों के भविष्य तथा सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। उसने भतीजे से दूरी बना ली और मिलने से इनकार कर दिया। मिलने से इनकार पर भतीजा नाराज था महिला द्वारा रिश्ता तोड़ने और मिलने से इनकार करने पर भतीजा नाराज हो गया। आरोप है कि उसने अपनी चाची की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि भतीजे ने नहाते समय उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था और जबरन संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रहा था। भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग और मारपीट से परेशान होकर महिला ने उचकागांव थाने में आरोपी भतीजे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है। वहीं मारपीट से घायल महिला को सदर अस्पताल में इलाज करवाया गया।
पीड़िता का कहना है कि उनके पति गुजरात में काम करते हैं। और वह महिला अपने घर पर दो बच्चों के साथ अकेले ही रहती है। महिला का कहना है कि इसी अकेलेपन के दौरान पड़ोसी गोतिनी के बेटे से पर्क हुआ। और इसके बाद वे उसके साथ रिलेशनशिप में आ गई। आरोपी लड़के ने घर पहुंचकर लाठी-डंडों से पिटा
इनकार की वजह से आरोपी लड़का उनके घर पहुंचा और लाठी डंडों से उनकी पिटाई कर दी। पिटाई से उन्हें काफी अंदरूनी चोटें आई है। साथ में उनके शरीर पर भी कई जगह जख्म के निशान है। पिटाई से उन्हें काफी अंदरूनी चोटें आई है। साथ में उनके शरीर पर भी कई जगह जख्म के निशान है। पीड़िता मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची है। उन्होंने अपनी भतीजे के ऊपर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और जबरन अवैध संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में उचकागांव पुलिस का कहना है उन्हें अभी किसी तरह की लिखीत शिकायत नहीं मिली है। जब लिखित शिकायत मिलेगी तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles