Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान सदर अस्पताल में तोड़फोड़, इमरजेंसी सेवा ठप:स्नेक बाइट से बच्चे की मौत, डॉक्टरों और नर्सों के साथ मारपीट;परिजनों का हंगामा


सीवान के सदर अस्पताल में स्नेक बाइट से 1 बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। यह घटना सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जियाय गांव से संबंधित है, जहां घर के सामने खेलते समय एक बच्चे को सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत सीवान सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड के पंखे और बीपी मशीन तोड़ी बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सों के साथ मारपीट की। उन्होंने निजी गार्ड से लाठी छीनकर इमरजेंसी वार्ड में पंखे, बीपी मशीन सहित कई उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे के बीच डॉक्टर और स्टाफ के भागा परिजनों का आरोप है कि बच्चे को अस्पताल लाने के बाद उसका उचित इलाज नहीं किया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। इस हंगामे के दौरान इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों में भी भय का माहौल बन गया। डॉक्टरों और स्टाफ के भाग जाने से इलाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसी बीच, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मरीज को अस्पताल लाया गया, जिसकी इलाज के अभाव में मौत हो गई। बच्चे के शव मुख्य गेट पर रखकर सड़क जाम हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, महादेवा थाना और सराय ओपी सहित लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। हालांकि, परिजन पुलिसकर्मियों की बात सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए बच्चे के शव को इमरजेंसी वार्ड से मुख्य गेट तक लाकर सड़क जाम कर दिया। इस घटना के बाद से सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles