Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में पाइपिंग सेरेमनी, 2 सार्जेंट बने मेजर:एसपी ने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी


शिवहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक पाइपिंग सेरेमनी के दौरान दो सार्जेंट को सार्जेंट मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सार्जेंट अभय कुमार और कन्हैया कुमार को उनके कंधों पर सितारे लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। एसपी ने जोर दिया कि इससे पुलिस विभाग की कार्यशैली और जनविश्वास को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। पाइपिंग सेरेमनी के दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles