Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बागडोगरा में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल:सिलीगुड़ी-बालुरघाट रेलखंड पर हजारों यात्री घंटों फंसे, परिचालन प्रभावित


शुक्रवार को सिलीगुड़ी-बालुरघाट रेलखंड पर यात्रा करने वाले किशनगंज सहित कई स्टेशनों पर हजारों रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन संख्या 15464 सिलीगुड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बागडोगरा रेलवे स्टेशन पर अचानक तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। इंजन के ठप हो जाने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और रेल यात्रियों के अनुसार, इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही बागडोगरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रुकी, उसके इंजन में एक बड़ा तकनीकी फॉल्ट आ गया। लोको पायलट द्वारा कई प्रयासों के बावजूद ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की विशेष तकनीकी टीम और मैकेनिकल इंजीनियर मौके पर पहुंचे। टीम ने इंजन के भीतर आई खराबी को दूर करने के लिए जांच शुरू की, लेकिन प्रारंभिक प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। स्टेशनों पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे बागडोगरा में मुख्य इंजन फेल होने के कारण नक्सलबाड़ी, गलगलिया, ठाकुरगंज और किशनगंज सहित आगे के कई डाउन स्टेशनों पर यात्री निर्धारित समय से कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन का इंतजार करते रहे। रेलवे के पास तत्काल कोई बैकअप इंजन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण एनजेपी या अन्य नजदीकी यार्ड से वैकल्पिक लोकोमोटिव मंगाने की प्रक्रिया जारी थी। इससे ट्रेन का विलंब लगातार बढ़ता गया। आपातकालीन व्यवस्थाओं पर नाराजगी इस भारी लेटलतीफी और भीषण गर्मी के बीच स्टेशनों पर फंसे यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन की आपातकालीन व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। कई यात्री बागडोगरा स्टेशन पर ही कोच से उतरकर स्टेशन मास्टर कार्यालय के चक्कर काटते और स्थिति की जानकारी लेते दिखे। हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से इंजन में आई इस अचानक खराबी के मुख्य कारणों और ट्रेन के दोबारा रवाना होने के सटीक समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles