Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सामुदायिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जीरो ऑफिस-डे:बेगूसराय में राज्य से प्रखंड स्तर तक मूल्यांकन, अधिकारियों-कर्मियों ने किया सामुदायिक संगठनों का भ्रमण


बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) राज्य कार्यालय के निर्देश पर सामुदायिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय जीरो ऑफिस डे कार्यक्रम आयोजित हुआ। बेगूसराय में आज इसका समापन हो गया। विभिन्न विभागों के कार्यों में गति और प्रभावशीलता लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दो दिवसीय जीरो ऑफिस डे कार्यक्रम के तहत राज्य, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और मेंटर्स की ओर से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संघों का क्षेत्र भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया और आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। इसके तहत राज्य प्रतिनिधि सह जिला मेंटर परियोजना प्रबंधक आशा, जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार, जिला स्तरीय अन्य प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा अन्य कर्मियों ने चयनित सामुदायिक संस्थाओं का दौरा कर उनके संचालन, वित्तीय प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, आजीविका गतिविधियों एवं विभिन्न मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुपालन की समीक्षा की। आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन भी दिया संस्थाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए, उन्हें आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन भी दिया गया। जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने रैंडम आधार पर चयनित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संघों का भ्रमण किया। इसके साथ ही कमजोर एवं कम सक्रिय सामुदायिक संस्थाओं की पहचान कर उन्हें सुदृढ़ बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि जीरो ऑफिस डे के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संस्थाओं को आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बनाना, उनकी कार्यप्रणाली का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करना है। जमीनी स्तर पर उनकी चुनौतियों एवं उपलब्धियों को समझते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करना है। इससे सामुदायिक संस्थाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles