Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में खिलौना पिस्टल से बाइक लूटने वाले तीन गिरफ्तार:लूटी बाइक, मोबाइल और पिस्टल बरामद; बाइक की पहचान मिटाने की तैयारी में थे


पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले खिलौना पिस्टल दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक, मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और खिलौना पिस्टल बरामद की है। बेनीडीह निवासी सूरजदेव भुईयां ने 22 जून की शाम को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि तिनकोनिया मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया और रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया और उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक तथा वीवो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। सबसे पहले चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक मिली। चंदन की निशानदेही पर अक्षय कुमार रजक और अंकुर कुमार को भी पकड़ा गया। पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली। छापेमारी के दौरान पुलिस ने खिलौना पिस्टल, चार अन्य मोबाइल फोन, लूटी गई बाइक का नंबर प्लेट, दोनों लुकिंग ग्लास, प्लास, स्क्रू ड्राइवर और दो रिंच भी जब्त किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूटी गई बाइक की पहचान मिटाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी (धोबी टोला) के निवासी हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह के नेतृत्व में की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles