Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नियोजन भवन में केवाईपी का विरोध:पिछले 6 महीने से सेंटर का रिन्यूअल नहीं, 1 लाख स्टूडेंट्स प्रभावित


नियोजन भवन पटना के कैंपस में शुक्रवार के दिन केवाईपी( कुशल युवा प्रोग्राम) के सेंटर संचालकों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें अलग अलग सेंटर के 50 से अधिक संचालक शामिल रहे। दरअसल यह विरोध सेंटर के रिन्यूअल को लेकर किया गया। जो पिछले 5 महीने से पेंडिंग है। विरोध में शामिल सेंटर संचालक राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में 1700 सेंटर हैं। जिनका रिन्यूअल नहीं हो पा रहा है। अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। सही तरीके से कुछ बताया भी नहीं जा रहा है। बच्चों का हमलोगों ने सेंटर में एडमिशनल ले लिया है। वो लोग रोज लौट के जा रहे हैं। उनके परिजन भी प्रेशर बना थे हैं कि आखिर अपलोगों ने नामांकन ले लिया है, तो क्लास क्यों नहीं शुरू कर रहे हैं। 1 लाख स्टूडेंट्स और 25000 शिक्षक प्रभावित पिछले 5 महीने से परेशान हैं। इस लेट लतीफी के चलते 1700 सेंटर के 1 लाख स्टूडेंट्स और 25000 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। हमलोगों की मांग है, जल्द से जल्द रिन्यूअल की प्रक्रिया शुरू की जाए। दीपेंद्र तिवारी ने बताया कि ना चिट्ठी दी गई, ना लेटर मिला और अघोषित तरीके से सेंटर बंद कर दिए गए। ना नामांकन हो रहा है, ना रिन्यूअल हो रहा है और ना ही भुगतान हो पा रहा है। अब 1700 केंद्र को हटाकर नया टेंडर लाकर, नए केंद्र खोलने की बात कही जा रही है। इसी बात का विरोध है। हमारे पास स्किल का 10 साल का अनुभव है, भला आप दूसरे को कैसे दे सकते हैं। आप नया बनाई, उसमें हमारा ऑब्जर्वेशन कीजिए। स्किल डेवलपमेंट के लिए शुरू किया था प्रोग्राम बता दें कि KYP कुशल युवा प्रोग्राम बिहार के स्टूडेंट्स के बीच स्किल डेवलपमेंट के लिए शुरू किया गया था। इसके जरिए इंटरव्यू वगैरह के लिए स्टूडेंट्स को पूरी तरह से स्किल्ड बनाना था। इसके लिए लगभग सभी जिलों में सेंटर खोले गए थे। जो पिछले 5 महीने से अस्थाई तौर पर बंद हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles